सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   At the signal, the youth was made to inhale intoxicants and then the scooter was stolen

Ghaziabad News: सिग्नल पर युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर स्कूटी ले भागा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
At the signal, the youth was made to inhale intoxicants and then the scooter was stolen
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कौशांबी थानाक्षेत्र के गाजीपुर मंडी के पास सिग्नल पर खड़े एक युवक को ठग ने नशीला पदार्थ सुंघाया और स्कूटी लेकर भाग गया। होश में आने पर पीड़ित सड़क किनारे पड़ा मिला तो घटना का पता चला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
Trending Videos

लोहारपुरा निवासी इमरान कुरैशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को वह गाजीपुर मंडी से लौट रहे थे। जब वह वैशाली में ट्रैफिक सिग्नल पर रुके तो एक युवक उनके पास से निकला और उसने अपना हाथ उसके चेहरे के पास से घुमाया। इसके बाद उसने सॉरी बोला और फिर वह नशे में हो गए। इसके बाद जब उनको होश आया तो सिग्नल से कुछ दूरी पर ही वह सड़क किनारे पड़े थे। आरोपी उनकी स्कूटी लेकर भाग चुका था। मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed