{"_id":"6a0cc581f630930a2d045b20","slug":"troubled-by-depression-and-lack-of-medication-during-pregnancy-woman-commits-suicide-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-890092-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डिप्रेशन और गर्भावस्था में दवा न मिलने से परेशान महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डिप्रेशन और गर्भावस्था में दवा न मिलने से परेशान महिला ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की रघुनाथपुरी एक्सटेंशन, गली नंबर-4 के एक मकान में ढाई माह की गर्भवती महिला का शव फंदे से लटका मिला। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में युवती ने डिप्रेशन के चलते यह कदम उठाने की बात लिखी है। साथ ही पति से दूसरी शादी कर खुश रहने की अपील की है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मृतका की पहचान 24 वर्षीय पूजा पुत्री रमन यादव के रूप में हुई। पूजा कुछ दिन पहले ही ससुराल से मायके आई थी। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसका शव कमरे में पंखे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुसाइड नोट में लिखा दर्द
पुलिस को कमरे से मिला सुसाइड नोट पूजा ने अपने पति को संबोधित कर लिखा है। उसमें लिखा कि वह डिप्रेशन से जूझ रही है और सोचने-समझने की शक्ति खो चुकी है। गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी बीमारी का बुरा असर पड़ सकता है। ‘मैं अब तुम्हारी काबिल नहीं रह गई हूं। मेरे लिए तुम अपनी जिंदगी बर्बाद न करो। दूसरी शादी करके खुश रहना। मैं अब दुनिया छोड़ रही हूं।’ नोट में पूजा ने ससुराल पक्ष से मिले प्यार और दुलार का भी जिक्र किया है। उसने लिखा कि वह किसी पर बोझ नहीं बनना चाहती और अपनी मौत की जिम्मेदार खुद है।
विज्ञापन
दवा न मिलने से बढ़ी परेशानी
पूजा के पिता रमन यादव ने पुलिस को बताया कि पूजा की शादी 5 फरवरी 2026 को अभिमन्यु यादव निवासी ग्राम सुहरिया, सहरसा, बिहार से हुई थी। शादी के बाद से वह ठीक थी, लेकिन कुछ दिनों से डिप्रेशन में चली गई थी। ढाई माह की गर्भवती होने के कारण डॉक्टरों ने उसे डिप्रेशन की दवा लेने से मना कर दिया था। दवा न मिलने और नींद पूरी न होने से उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। सोमवार रात उसने यह कदम उठा लिया।
एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Trending Videos