{"_id":"6a0cc6c6d1c896109503571b","slug":"you-will-have-to-pay-rs-420-to-travel-on-the-delhi-dehradun-expressway-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19114-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए देने होंगे 420 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए देने होंगे 420 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। रोडवेज बस से दिल्ली-देहरादून जाने वाले यात्रियों का अब समय तो बचेगा, लेकिन इसके लिए जेब ढीली करनी होगी। रोडवेज निगम की ओर से दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए 420 रुपये किराया निर्धारित किया है। पहले की अपेक्षा अब 84 रुपये अधिक देने होंगे, लेकिन जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। साथ ही छह की बजाय ढाई घंटे में ही अब सफर पूरा हो जाएगा।
दरअसल, दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों को पहले 336 रुपये देकर कश्मीरी गेट से वाया मोदीनगर होते हुए देहरादून तक रोडवेज से जाना होता था। सफर के दौरान कई जगह जाम में फंसने के कारण 6 घंटे का रूट 8 घंटे में पूरा होता था। मगर 84 रुपये अधिक देने होंगे, लेकिन ढाई घंटे में ही सफर पूरा हो जाएगा। हालांकि परिवहन निगम ने मोहन नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की समेत कई प्रमुख स्टॉपेज के लिए भी अलग-अलग किराया तय किया है। निगम देहरादून एक्सप्रेसवे पर इसी माह 10 बसें संचालित करने की योजना बना रहा है। वहीं, यूपी रोडवेज की ओर से उत्तराखंड के लिए वर्तमान में आनंद विहार से 45 और कश्मीरी गेट से 139 बसों का संचालन हो रहा है। उत्तराखंड के लिए संचालित 184 बसों में करीब दस साधारण बसों का संचालन इस रूट पर किया जाएगा।
-- -- --
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर 10 बसों का संचालन शुरू करने के लिए किराये की दर तय कर दी है। इसके बाद बसों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।-- -- राजेश कुमार, एआरएम, साहिबाबाद डिपो
विज्ञापन
-- -- -
Trending Videos
दरअसल, दिल्ली से देहरादून जाने वाले यात्रियों को पहले 336 रुपये देकर कश्मीरी गेट से वाया मोदीनगर होते हुए देहरादून तक रोडवेज से जाना होता था। सफर के दौरान कई जगह जाम में फंसने के कारण 6 घंटे का रूट 8 घंटे में पूरा होता था। मगर 84 रुपये अधिक देने होंगे, लेकिन ढाई घंटे में ही सफर पूरा हो जाएगा। हालांकि परिवहन निगम ने मोहन नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की समेत कई प्रमुख स्टॉपेज के लिए भी अलग-अलग किराया तय किया है। निगम देहरादून एक्सप्रेसवे पर इसी माह 10 बसें संचालित करने की योजना बना रहा है। वहीं, यूपी रोडवेज की ओर से उत्तराखंड के लिए वर्तमान में आनंद विहार से 45 और कश्मीरी गेट से 139 बसों का संचालन हो रहा है। उत्तराखंड के लिए संचालित 184 बसों में करीब दस साधारण बसों का संचालन इस रूट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर 10 बसों का संचालन शुरू करने के लिए किराये की दर तय कर दी है। इसके बाद बसों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।