सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to Molest Student and Forcefully Seat Her on Bike Threatened to Throw Acid Upon Resistance

UP: छात्रा से छेड़छाड़ कर जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश, विरोध पर तेजाब डालने की धमकी दी, पढ़ें लड़की की आपबीती

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 20 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादनगर में विशेष समुदाय के युवक ने दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दी। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Attempt to Molest Student and Forcefully Seat Her on Bike Threatened to Throw Acid Upon Resistance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर में विशेष समुदाय के युवक द्वारा दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस से पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Trending Videos

थानाक्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की चौदह वर्षीय बेटी कक्षा दस में पढ़ती है। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे छात्रा अपने गांव से स्कूल जा रही थी। गांव और स्कूल के बीच खाली जंगल के पास गांव निवासी विशेष समुदाय के युवक ने बाइक से छात्रा का रास्ता रोक लिया। छात्रा का हाथ पकड़ बाइक पर जबरन बैठाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने छेड़छाड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत की, शोर मचाने पर आरोपी ने किसी को यह बात बताने पर तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह छात्रा वहां से भागकर स्कूल पहुंची और अपने अध्यापक को आपबीती बताई। 

अध्यापक द्वारा छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजन स्कूल से छात्रा को लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया। मामला अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव ने तनाव की स्थिति बनी है। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed