{"_id":"69f26ab8ccbfcec685035005","slug":"attempted-rape-of-13-year-old-girl-at-brick-kiln-accused-absconding-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109363-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ईंट भट्ठे पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ईंट भट्ठे पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मंगलवार को 13 वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता का परिवार भट्ठे पर ही मजदूरी करता है और वहीं रहता है। मंगलवार को बच्ची भट्ठे के पास खेल रही थी। आरोप है कि भट्ठे पर काम करने वाले एक युवक ने बच्ची को जबरन ईख के खेत में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने बच्ची से मारपीट की।बच्ची के चिल्लाने पर आसपास काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी और पीड़िता अलग-अलग समुदाय से हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
कानूनी पहलू: पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास गंभीर अपराध है। इसमें 10 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
Trending Videos