सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute between two parties over placing a bullet in front of a tractor, resulting in vandalism

Ghaziabad News: ट्रैक्टर के सामने बुलेट लगाने पर दो पक्षों में विवाद हुई तोड़फोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over placing a bullet in front of a tractor, resulting in vandalism
विज्ञापन
मुरादनगर। खुर्रमपुर गांव में ट्रैक्टर के सामने बुलेट लगाने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। एक पक्ष से लोग लाठी-डंडे और बलकटी लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंचे और तोड़फोड़ की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos


खुर्रमपुर गांव निवासी दो पक्षों में मंगलवार रात एक मैरिज होम में मामूली कहासुनी हो गई थी। मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों में बीच बचाव करा दिया था। इंद्रेश शर्मा ने बताया कि उनक बेटा विजय ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था। आरोप है कि गांव निवासी युवक ने टशन बाजी में ट्रैक्टर के सामने बुलेट लगा दी। विरोध करने पर आरोपी कुछ लोगों के साथ लाठी-डंडे व बलकटी लेकर उनके के घर पहुंच गया। आरोपियों ने ट्रैक्टर व बाइक में तोड़फोड़ कर दी। घर मौजूद महिलाओं में चीख पुकार मच गई। जबकि कुछ महिलाओं ने घटना की वीडियो बनाया। हाथ में लाठी-डंडे और बलकटी लिए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी ने बताया कि दोनों पक्षों के तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed