सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man posing as bank employee dupes elderly man of Rs 1.86 lakh

Ghaziabad News: बैंक कर्मी बन कर बुजुर्ग से 1.86 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Man posing as bank employee dupes elderly man of Rs 1.86 lakh
विज्ञापन
लोनी। साइबर ठग ने बैंक कर्मी बन कर अहिंसा खंड-दो स्थित निहो स्कॉटिश सोसायटी निवासी बुजुर्ग से 1.86 लाख रुपये ठग लिए। घटना के छह माह बाद इंदिरापुरम थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अब ठगों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि शिकायत अभी दी गई है।
Trending Videos


सोसायटी निवासी प्रमोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह पेंशन को लेकर कागजी कार्रवाई कर रहे थे। बीते 15 अक्तूबर 2025 को उनके फोन पर एक नंबर से कॉल आई। उसने अपने आप को बैंक कर्मी बताया और उनका जीवित प्रमाण पत्र मांगा। उन्हें लगा पेंशन के संबंध में बैंक से जानकारी मांगी है। विश्वास कर जालसाज के भेजे लिंक पर क्लिक कर अपने डेबिट कार्ड की जानकारी भी दे दी। कुछ समय बाद पीएनबी के एप खोला तो पता चला कि 1.86 लाख रुपये कट गए। इसके बाद रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और साइबर थाने में शिकायत की। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत आने पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। नंबर के आधार पर जालसाज की पहचान के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed