सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Women protest at Tehsil against installation of smart meters

Ghaziabad News: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में तहसील पर महिलाओं का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Women protest at Tehsil against installation of smart meters
विज्ञापन
मोदीनगर। स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटवाने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। महिलाओं ने मीटर उतारने की मांग की और कहा कि यदि सुनवाई न हुई तो खुद ही स्मार्ट मीटर उखाड़ देंगी।
Trending Videos

गुरुनानकपुरा कॉलोनी की महिलाएं एकत्र होकर बुधवार करीब 11 बजे तहसील मुख्यालय पहुंची। महिलाओं ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि विद्युत विभाग ने दो दिन पूर्व उनके घरों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिए हैंं। विरोध किया तो विद्युतकर्मियों ने उन्हें बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी। भीषण गर्मी में बिजली काटने की धमकी से महिलाएं डर गईं और कुछ न बोली। मगर अब एक होकर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए कहा कि उनके स्मार्ट मीटर हटाए जाए और पुराने मीटर ही लगाएं। इसे लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा को सौंपा। इस अवसर पर लता, निर्मला, कृष्णा, शोभा, बाला, मीनू और रजनी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed