सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand for financial help to the family in the case of murder of auto driver

Ghaziabad News: ऑटो चालक की हत्या के मामले में परिवार को आर्थिक मदद की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Demand for financial help to the family in the case of murder of auto driver
विज्ञापन
लोनी। कंचन पार्क कॉलोनी में ऑटो चालक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या के मामले में लोगों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम लोनी तहसीलदार को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जाटव सभा उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष ललित जाटव ने बुधवार को ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने, भागे हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और मृतक के आश्रित को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर जाटव समाज महापंचायत कर आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बता दें कि ऑटो चालक सोनू (32) की 25 अप्रैल को कंचन पार्क कॉलोनी स्थित मकान के गोदाम की सफाई के दौरान लाठी-डंडे से हमला किया था। घायल की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता चरण सिंह की शिकायत पर पुलिस ने बाग राणप निवासी जहीर और उसके बेटे आमिर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed