सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Auto driver ran away with a bag full of money

Ghaziabad News: रुपयों से भरा बैग ऑटो चालक लेकर भागा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Auto driver ran away with a bag full of money
विज्ञापन
साहिबाबाद। अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास एक ऑटो चालक महिला के रुपयों से भरे बैग को लेकर भाग गया। ऑटो में चालक के चार-पांच अन्य साथी भी बैठे हुए थे। मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो के खराब होने की बात कहकर सवारियों को उतार दिया और बैग लेकर भाग गया। ऑटो चालक समेत पांच लोग उसमें सवार थे। पीड़िता प्लॉट बेचकर उसस मिली रकम को लेकर बागपत के खेकड़ा के लिए पति के साथ जा रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है। बागपत के खेकड़ा निवासी कृष्णा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका एक प्लॉट बोंझा निवासी भाई राज के साझे में था। 28 फरवरी को वह पति रामरतन के साथ अपने भाई के बोंझा स्थित घर गई थी और वहां से रुपये के बैग को लेकर गाजियाबाद नया बस अड्डा से मोहन नगर के लिए जा रही थी। वह और उनके पति बोंझा के बाहर गेस्ट हाउस से मोहन नगर जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थें। ऑटो में चार लोग पहले से सवार थे। चालक ने उनके पति को अपनी सीट के पास और उन्हें पीछे बैठा दिया। कुछ दूर चलने पर एक और युवक आया तो उसे बैठाने के लिए चालक ने उनका रुपयों का बैग ऑटो में पीछे की ओर रखवा दिया। जब वह अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे तो चालक ने ऑटो बंद कर दिया और बताया कि खराब हाे गया। इस दौरान उसने सभी सवारियों को उतरने के लिए कहा। कृष्णा के बताया कि जब वह और उनके पति उतरे तो चालक ऑटो स्टार्ट करके तेजी से भाग गया। इस दौरान पहले से ऑटो में बैठे चार लोग भी उसी में चले गए। ऑटो चालक के भागने के बाद दंपती साहिबाबाद थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की रकम लेकर भागने वाले आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से ऑटो का नंबर ट्रेस किया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर रकम बरामद की जाएगी। हालांकि पीड़िता अभी यह नहीं बता पाई है कि बैग में रुपये कितने थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed