सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Travel Advisory Several international flights from Delhi airport delayed due to West Asia crisis

Travel Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 उड़ानें रद्द, दुबई से आई महिला यात्री ने कहा- वहां सरकार मदद करे

एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 03 Mar 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Travel Advisory: दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने बताया कि पश्चिमी एशिया संकट के बीच आईजीआई एयरपोर्ट से पश्चिम की ओर जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें विलंबित या रद्द हो गई हैं। यात्रियों को एयरलाइंस से ताजा अपडेट चेक करने और वैकल्पिक रूट चुनने की सलाह दी गई है। 

Travel Advisory Several international flights from Delhi airport delayed due to West Asia crisis
दुबई से दिल्ली पहुंचे यात्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से कई पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें विलंबित हुईं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यात्रियों से ताजा उड़ान अपडेट जांचने और वैकल्पिक मार्गों पर विचार करने का आग्रह किया है।

Trending Videos


यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी
डायल ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि कि मध्य पूर्व की राजनीतिक स्थिति के कारण कई पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी या समय-सारणी में बदलाव हो रहा है। यात्रियों को हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से ताजा उड़ान अपडेट जांचने की सलाह दी गई। यदि आवश्यक हो, तो एयरलाइन द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों या कनेक्शनों पर विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
पीटीआई के मुताबिक, मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष और एयरस्पेस बंद होने से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो गईं, जिसमें 36 डिपार्चर और 44 अराइवल शामिल हैं। डायल ने पश्चिमी उड़ानों में देरी और शेड्यूल बदलाव की जानकारी देते हुए यात्रियों से एयरलाइंस से अपडेट चेक करने की सलाह दी। पिछले तीन दिनों में भारतीय एयरलाइंस ने 1,117 विदेशी उड़ानें रद्द की हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर रोजाना 1,300 से ज्यादा उड़ानों के बीच यह संकट यात्रियों के लिए चुनौती बना हुआ है।


दुबई से दिल्ली पहुंचे यात्रियों ने बताए कैसे हैं हालात
दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री ने बताया कि हालात काफी सामान्य हैं। ज़्यादा टेंशन नहीं है, लेकिन फ्लाइट कैंसल होने और दूसरी चीजों की वजह से लोगों को पैसे की दिक्कत आ रही है। वहां लोगों का रहना बहुत महंगा है। एयर इंडिया ने हमें पूरी तरह गाइड किया। वहां की सरकार जितनी हो सके उतनी मदद कर रही है।

वहीं दूसर तरफ नोएडा की रहने वाली एक महिला यात्री ने बताया कि मैं नोएडा से हूं। हम वहां टूरिस्ट के तौर पर गए थे। हमारी वापसी 28 फरवरी को तय थी, और तभी यह सब हुआ। हमारी फ्लाइट कैंसल हो गई थी। आगे कहा कि जो भारतीय दुबई में हैं, अगर वहां की सरकार उनके रहने का खर्च उठा ले, तो अच्छा होगा। हमें दुबई में खर्च उठाना पड़ा। हमारी बस यही अपील है कि दूसरे टूरिस्ट को भी जल्द से जल्द वापस लाया जाए। हम भारत और एयर इंडिया के बहुत शुक्रगुजार हैं।

हवाई हमलों के कारण कई एयरस्पेस बंद
कई पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र 28 फरवरी को अमेरिकी और इजरायली हवाई हमलों के कारण बंद हैं। इन हमलों में ईरानी सैन्य कमांड सेंटर, वायु रक्षा प्रणाली और मिसाइल स्थलों को निशाना बनाया गया था। इस बीच, दुबई से मुंबई के लिए अमीरात की एक उड़ान मंगलवार को सुरक्षित उतरी। अबू धाबी से बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान भी सोमवार रात को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। दुबई हवाई अड्डों पर 2 मार्च की शाम से आंशिक रूप से संचालन फिर से शुरू हुआ।

एक फंसे यात्री ने की एतिहाद एयरवेज की प्रशंसा
दुबई में फंसे एक यात्री अजय ने बताया कि उनकी अमेरिका की उड़ान रद्द हो गई थी। उन्हें 7-8 घंटे बाद बताया गया कि युद्ध छिड़ गया है। एयरलाइन ने फंसे हुए यात्रियों के लिए आवास की व्यवस्था की। अमीरात की बसों ने सभी यात्रियों को होटलों तक पहुंचाया। अबू धाबी में फंसे एक अन्य यात्री ने एतिहाद एयरवेज की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि एयरलाइन ने उन सभी यात्रियों के लिए होटल बुक किए थे, जिनकी उड़ानें रद्द हो गई थीं।

भारत मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, भारतीय वाहकों ने अपने शेड्यूल में बदलाव किए हैं। प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों से लंबी दूरी की उड़ानें फिर से शुरू की जा रही हैं। फंसे हुए यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed