{"_id":"69a60176ccd567fbbb0bfa68","slug":"noida-noi-s-opd-will-remain-closed-today-and-tomorrow-treatment-will-be-done-only-in-emergency-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: आज और कल बंद रहेगी चाइल्ड पीजीआई की ओपीडी, सिर्फ इमरजेंसी में होगा इलाज, चिकित्सकों ने दी यह सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: आज और कल बंद रहेगी चाइल्ड पीजीआई की ओपीडी, सिर्फ इमरजेंसी में होगा इलाज, चिकित्सकों ने दी यह सलाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
सार
जिला अस्पताल की ओपीडी मंगलवार को सुबह 11 बजे तक खुली रहेगी जबकि बुधवार को सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों का इलाज किया जाएगा।
demo
- फोटो : Freepik.com
विज्ञापन
विस्तार
होली के मौके पर सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में मंगलवार और बुधवार को ओपीडी बंद रहेगी। मरीजों का इलाज इमरजेंसी में होगा। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी मंगलवार को सुबह 11 बजे तक खुली रहेगी जबकि बुधवार को सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों का इलाज किया जाएगा।
Trending Videos
चाइल्ड पीजीआई के निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि होली की वजह संस्थान के डॉक्टर और स्टाफ को छुट्टी दी गई है। इस वजह से मंगलवार और बुधवार की ओपीडी बंद कर दी गई है। सिर्फ इमरजेंसी में बच्चों का इलाज किया जाएगा। हालांकि जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों को कॉल पर बुलाया जा सकेगा। इसके अलावा इमरजेंसी में सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से ओपीडी नियमानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगी। डॉ. एके सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है ऐसे में बच्चों और बड़ों को बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। गीले रंगों का इस्तेमाल बहुत कम करें इससे सर्दी होने का खतरा बढ़ जाएगा।