Delhi Firing: दिल्ली के भजनपुरा में हड़कंप, अज्ञात लोगों ने घर के सामने गोलियां चलाईं; पुलिस जांच में जुटी
उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया। जब एक घर के बाहर दो से तीन अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दीं। पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।
विस्तार
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई। जहां घर के सामने हवा में फायरिंग की गई। अज्ञात व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में भजनपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मौके पर पहुंचने पर शिकायतकर्ता ने बताया कि दो से तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर के सामने हवा में गोली चलाई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने इस संबंध में भजनपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(6)/3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25/27 के तहत पंजीकृत किया गया है।
#WATCH | Delhi | According to Delhi Police, a firing incident was reported in Delhi’s Bhajanpura area in the early hours of the morning. When the police reached the spot, the complainant stated that 2–3 unidentified persons fired in the air in front of his house.
No injuries… pic.twitter.com/zryAiLdVVc — ANI (@ANI) March 3, 2026
पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें तैनात की हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने जनता को आश्वस्त किया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। जांच के दौरान पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।