{"_id":"69a66a4cf8786b576703246c","slug":"young-man-murdered-by-five-accused-including-girlfriend-and-then-chopped-body-into-six-pieces-delhi-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त का कत्ल और लाश के छह टुकड़े: Gold के लिए दोस्तों ने मारा, तीन कट्टों में पैक कर यूपी में यहां फेंके अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त का कत्ल और लाश के छह टुकड़े: Gold के लिए दोस्तों ने मारा, तीन कट्टों में पैक कर यूपी में यहां फेंके अंग
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के द्वारका जिला के एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड ने अनुरूप गुप्ता की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में प्रेमिका समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने 40 लाख के सोने के जेवर के लिए अनुरूप गुप्ता की हत्या की। इसके बाद शव के छह टुकड़े कर तीन कट्टों में भरकर यूपी में वृंदावन, मथुरा के पास यमुना में फेंक आए थे।
delhi murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में सोने के जेवरात पहनने का शौक एक युवक के लिए जानलेवा बन गया। अनुरूप गुप्ता (48) के दोस्तों ने साजिश रचकर सोने के लिए उसकी जान ले ली। उसकी कार और हमेशा जो वह अपने शरीर पर पहने रहता था, उसके करीब 40 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए गए।
आरोपियों ने शव को छह टुकड़ों में काटा और प्लास्टिक के तीन कट्टों में डालकर उसे वृंदावन, मथुरा के पास यमुना में ठिकाने लगाया था। ये बातें द्वारका जिले के एंटी नारकोटिक्स सेल के सामने आरोपियों ने कबूल की।
Trending Videos

पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता और उसकी गर्लफ्रेंड समेत चार आरोपियों को दबोचा है। पुलिस नीरज नाम के एक फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक की कार, कुछ जेवरात व अन्य सामान बरामद किए हैं।
मुख्य आरोपी की पहचान हांसी, हिसार, हरियाणा निवासी हैप्पी उर्फ सूरज (29) के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों में इसकी गर्लफ्रेंड कापावार, देवरिया, यूपी निवासी राखी (21), राय, सोनीपत, हरियाणा निवासी भूपेंद्र (27) और बरहाना, झज्जर, हरियाणा निवासी बलराम (28) के रूप में हुई है। इनसे पूछताछ जारी है।
23 फरवरी को परिवार ने दर्ज कराई गुमशुदगी
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को दक्षिणपुरी निवासी पवन गुप्ता ने अपने भाई अनुरूप गुप्ता की गुमशुदगी का मामला द्वारका नॉर्थ थाने में दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि अनुरूप राधिका अपार्टमेंट, सेक्टर-14, द्वारका में परिवार से अलग अकेला रहता था।

वह छत्तीसगढ़ सदन, द्वारका में अपनी कैंटीन चलाता था। उसे भाई ने बताया कि 18 फरवरी से वह अपनी कार के साथ लापता है। वह 25 से 30 तोले के जेवरात पहनता है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा एंटी नारकोटिक्स सेल को भी शामिल किया गया।
दिल्ली के ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर सुभाष चंद व उनकी टीम ने को जांच में पता चला कि 19-20 फरवरी की रात को कार यमुना एक्सप्रेस से गुजरी थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कार वृंदावन की ओर गई और कुछ घंटों में नोएडा की ओर लौट गई।

टीम ने अनुरूप के अपार्टमेंट की फुटेज खंगाली तो पता चला कि 18 फरवरी को उसने घर के बाहर से रैपिडो बाइक बुक की थी। रैपिडो चालक की मदद से पुलिस बी-ब्लॉक मटियाला की उस लोकेशन पर पहुंची, जहां उसने अनुरूप को छोड़ा था। वहां की सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि एक इमारत में दाखिल होने के बाद में वह नहीं लौटा।
अनुरूप के अंदर जाते ही पीछे से चार लोग अंदर गए। इसके बाद 19 फरवरी को इमारत से एक स्कूटी निकली। इसके बाद अनुरूप की कार मटियाला की इमारत के बेसमेंट में दाखिल हुई। बाद में कार वृंदावन की ओर चली गई। स्कूटी के रजिस्टर्ड नंबर के आधार पर पता चला कि वह हैप्पी के नाम पर है।
बाद में टेक्निकल सर्विलांस की मदद से हैप्पी, भूपेंद्र, राखी और बलराम को दबोच लिया गया। इन लोगों ने लूट के लिए हत्या की बात स्वीकार की। बाद में जमनापार, मथुरा पुलिस की मदद से अनुरूप का शव मथुरा से बरामद कर लिया गया।