{"_id":"69a5f6e552289fe3c50fd6c6","slug":"nurse-found-hanging-was-preparing-to-go-home-for-holi-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16278-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नर्स का शव फंदे पर लटका मिला, होली पर घर जाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नर्स का शव फंदे पर लटका मिला, होली पर घर जाने की थी तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। एक अस्पताल में काम करने वाली नर्स का रविवार सुबह शव घर में फंदे पर लटका मिला। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही आत्महत्या के कारणों का पता चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से बुलंदशहर के डिबाई निवासी खुशबू (24) कनावनी गांव स्थित एक मकान में किराए पर रहती थीं। कनावनी गांव के पास ही स्थित एक अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। पुलिस ने बताया कि खुशबू का एक भाई नोएडा में रहकर वही की एक कंपनी में नौकरी करता है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास के लोगों से मिली जानकारी में पता चला कि खुशबू और उसका भाई होली पर गांव जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बारे में खुशबू ने अपने पड़ोस की महिला को भी बताया था। रविवार सुबह जब काफी देर तक भी खुशबू का कमरा नहीं खुला तो पड़ोसी महिला ने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी। लेकिन कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने आसपास के लोगों को भी बुलाया। खिड़की से कमरे में देखा तो खुशबू चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। अभी तहरीर नहीं आई है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि घटना के पीछे क्या कारण रहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
Trending Videos