सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bank manager shot dead by guard after dispute over leave

Ghaziabad News: छुट्टी करने पर विवाद के बाद गार्ड ने बैंक मैनेजर की गोली मार कर हत्या की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bank manager shot dead by guard after dispute over leave
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र के बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में छुट्टी न देने से नाराज सुरक्षा गार्ड ने नौकर के साथ मिलकर प्रबंधक अभिषेक शर्मा (32) की सीने में बंदूक सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी सुरक्षा गार्ड रविंद्र हुड्डा छुट्टी पर घर था और वहीं से नाराज होकर नौकर के साथ बैंक पहुंचा था। बैंक में ही प्रबंधक से कहासुनी हुई और स्टोर में रखी दोनाली से घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने घटना के बाद सुरक्षा गार्ड और उसके नौकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से दोनाली बंदूक भी बरामद कर ली है। आरोपी प्रबंधक की हत्या करने की बात कबूलते हुए छुट्टी न देने और वेतन में कटौती का आरोप लगाया है।
Trending Videos

मूलरूप से बिहार के पटना स्थित लखीपुर निवासी अभिषेक शर्मा पुत्र संजय शर्मा लोनी की दिल्ली 99 सोसायटी में पत्नी और एक बच्चे के साथ रहते थे। वह पंजाब एंड सिंध बैंक में बतौर प्रबंधक अगस्त 2025 में लोनी के बलराम नगर कॉलोनी में तैनात हुए थे। इससे पहले वह दिल्ली के राजेंद्रा पैलेस स्थित ब्रांच में तैनात थे। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंधक अभिषेक को बैंक के अंदर घुसकर बागपत के मंसूरपुर गांव निवासी सुरक्षा गार्ड रविंद्र हुड्डा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के समय उसका नौकर शीशपाल भी साथ था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बैंक के सहयोगी प्रबंधक को अस्पताल लेकर चले गए थे। अभिषेक को दो नंबर स्थित 50 बैड शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बैंक प्रबंधक की गोली मारकर हत्या की सूचना पर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई और साक्ष्य एकत्रित कराए। डीसीपी ग्रामीण ने बैंक के स्टाफ से घटना के बारे में जानकारी भी ली।


पहले हुई नोकझोंक फिर गोली मारी

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गार्ड रविंद्र हुड्डा 2018 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ था। उसके बाद वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगा और इस बैंक में करीब तीन माह पहले ही वह आया था। हुड्डा ने बताया कि प्रबंधक छुट्टी देने में आनाकानी करते थे। वेतन भी पूरा नहीं देते थे। सोमवार को छुट्टी करने के बावजूद उसे बुलाया था। वह बात करने के लिए बैंक गए थे। उनके नौकर भी उनके साथ था।

----
इत्मीनान से सीसीटीवी में जाते हुए दिखे आरोपी

घटना के बाद सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में रविंद्र और शीशपाल बैंक के अंदर खाली हाथ जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद घटना को अंजाम देकर वह अपनी दोनाली बंदूक को साथ ले जाते हुए दिखाई दिए। दूसरी वीडियो में भी रविंद्र अपनी दुनाली लेकर जाते इत्मीनान से पैदल जाते ही दिखाई दे रहे है। उन्हें भागने की कोई जल्दी नहीं दिख रही थी।

----
गोली चलते ही बैंक में मची अफरा-तफरी

जिस समय प्रबंधक और सुरक्षा गार्ड में कहासुनी हुई तो कुछ सेकेंड के लिए मामला गर्म हो गया था, लेकिन सुरक्षा गार्ड उनके केबिन से गया तो स्टॉफ ने समझा कि मामला शांत हो गया। सुरक्षा गार्ड रविंद्र अपनी बंदूक लेकर घर जा रहा है, लेकिन एकाएक उसने प्रबंधक के केबिन में जाकर सीने पर गोली मार दी। गोली चलने से बैंक में अफरा-तफरी मच गई। चूंकि उस समय बैंक में स्टाफ और खातेदार बैंक में अपना काम करा रहे थे। रविंद्र के घटना के बाद बैंक में दिखते ही लोग अपने आप को बचाने की कोशिश करने लगे। हालांकि रविंद्र ने किसी को भी कुछ नहीं कहा और बड़े ही शांत तरीके से बाहर चले गए।
----
डेढ़ साल पहले शादी हुई थी

अभिषेक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई में बहुत तेज थे। करीब दो साल पहले ही अभिषेक की शादी हुई थी। उनके करीब एक साल की बेटी भी है। पति के गोली लगने की सूचना मिलते ही पत्नी बेसुध हो गई। उन्हें अभिषेक की मौत के बारे में पता चला तो वह फूट-फूट कर रोने लगी। उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी। सभी लोग बिहार से गाजियाबाद के लिए चल दिए हैं।
---------
बैंक प्रबंधक की हत्या के आरोपी रविंद्र हुडडा और उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ले ली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
सुरेंद्र नाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed