फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Barricading at both bridges near the regulator has increased difficulties for Kanwariyas

Ghaziabad News: रेगुलेटर के पास दोनों पुलों पर बैरिकेडिंग से कांवड़ियों की बढ़ी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Barricading at both bridges near the regulator has increased difficulties for Kanwariyas
मुरादनगर। हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों को गंगनहर रेगुलेटर के पास बने दोनों पुलों पर बैरिकेडिंग लगाए जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग से पाइपलाइन रोड होते हुए राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली की ओर जाने वाले कांवड़ियों का सीधा रास्ता बंद होने से उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में सौंदा, डिडौली पुल और शहजादपुर मार्ग से आने वाले कांवड़िये ही आगे निकल पा रहे हैं। वहीं, पाइपलाइन रोड से चुंगी नंबर-3 होते हुए दिल्ली जाने वाला मार्ग बंद है। इसके चलते बड़ी संख्या में कांवड़ियों को कांवड़ मार्ग से दिल्ली-मेरठ रोड की ओर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय परशुराम सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मुरादनगर से पाइपलाइन रोड होते हुए दिल्ली की दूरी करीब 25 किलोमीटर और लोनी की दूरी करीब 22 किलोमीटर है। जबकि दिल्ली-मेरठ रोड से होकर लोनी जाने पर दूरी करीब 38 किलोमीटर हो जाती है। इसी तरह शाहदरा, भजनपुरा, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद, मौजपुर, दुर्गापुरी चौक और दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में जाने वाले कांवड़ियों को भी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित मिश्रा ने बताया कि कई कांवड़िये रावली रोड से होते हुए चुंगी नंबर-3 के रास्ते पाइपलाइन रोड पहुंच रहे हैं, लेकिन गंगनहर रेगुलेटर के पास बने दोनों पुलों पर पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण इक्का-दुक्का कांवड़िये ही आगे निकल पा रहे हैं। अन्य कांवड़ियों को वापस रावली रोड की ओर लौटना पड़ रहा है। इससे उन्हें तीन किलोमीटर या उससे अधिक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। दिल्ली रोड से जाने पर यह दूरी और बढ़ जाती है। उन्होंने दोनों पुलों पर लगाई गई बैरिकेडिंग हटाकर पाइपलाइन रोड का मार्ग खोलने की मांग की है।
एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज का कहना है कि रेगुलेटर के पास बने दोनों पुलों पर कोई बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed