सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Beware... Fraudsters are sending messages for gas booking or bill update to cheat you.

Ghaziabad News: सावधान...ठगी के लिए गैस बुकिंग या बिल अपडेट के मैसेज भेज रहे ठग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Beware... Fraudsters are sending messages for gas booking or bill update to cheat you.
विज्ञापन
राजू मलिक
Trending Videos

गाजियाबाद। अगर आपके मोबाइल फोन पर गैस बुकिंग या बिल अपडेट के नाम पर कोई संदेश आए तो सावधान हो जाएं। खाड़ी देशों में जारी युद्ध के बीच एलपीजी की किल्लत का फायदा उठाकर साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए नया तरीका अपनाया है।
गैस बुकिंग और बिल अपडेट के नाम पर वह उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन पर एपीके फाइल के लिंक भेजकर मिनटों में जिंदगीभर की कमाई साफ कर रहे हैं। गाजियाबाद में दो माह के भीतर ऐसे 13 मामलों में 70 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलपीजी किल्लत का फायदा उठाकर साइबर ठग उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप व मैसेजिंग एप पर गैस बुकिंग करने, पीएनजी कनेक्शन कटने, बिल अपडेट करने के फर्जी संदेश भेज रहे हैं। इसके साथ एपीके फाइल के लिंक भी भेजे जा रहे हैं। इनको डाउनलोड करते ही मोबाइल फोन का कंट्रोल साइबर ठगों के पास पहुंच जाता है। इसके बाद फोन में मौजूद बैंक खातों आदि की जानकारी चोरी कर पैसे ट्रांसफर कर लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed