सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Complaint to police on missing minor in Mussoorie area of Ghaziabad

गाजियाबाद: मसूरी से किशोरी लापता, परिजनों का आरोप- बहला-फुसलाकर ले गया युवक; पुलिस से की शिकायत

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 09 Apr 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मसूरी क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया।

Complaint to police on missing minor in Mussoorie area of Ghaziabad
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्रांतर्गत आने वाले गांव से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फूसलाकर भगा ले जाने का गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी  किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री बीती पांच अप्रैल की रात को परिवार के साथ घर पर सोई हुई थी। देर रात लगभग डेढ़ बजे जब उनके पति की आंख खुली, तो उन्होंने देखा कि उनकी पुत्री बिस्तर पर नहीं थी। परिजनों ने अपनी बेटी की तलाश शुरू की, लेकिन काफी ढूंढने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक, बाद में गांव के ही कुछ लोगों से परिजनों को जानकारी मिली कि उनकी बेटी को गांव का ही युवक बहला-फूसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। किशोरी की मां ने थाना मसूरी पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस किशोरी की बरामदगी और आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed