{"_id":"69d746a316869045070352b9","slug":"ghaziabad-police-detained-two-minor-accused-in-murder-case-over-video-game-dispute-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो गेम के झगड़े में हत्या: गाजियाबाद में 16 साल के किशोर पर चाकू से हमला, दो नाबालिग आरोपी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो गेम के झगड़े में हत्या: गाजियाबाद में 16 साल के किशोर पर चाकू से हमला, दो नाबालिग आरोपी पकड़े गए
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में वीडियो गेम खेलने के दौरान हुए विवाद में 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है।
घटना के बाद मौके पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद जिले को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के नाईपूरा कॉलोनी में वीडियो गेम खेलने के दौरान हुए झगड़े के बाद 16 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ लिया है। मृतक द्वारा दोनों आरोपियों के साथ पहले कई बार मारपीट की गई थी।
मूल रूप से फिरोजाबाद में रहने वाले नईम पत्नी जैनब पांच बच्चों के साथ लोनी के आर्य नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। नईम मजदूरी करता है। उनका बेटा फैजान (16) बुधवार दोपहर को नाईपुरा कॉलोनी स्थित वीडियो गेम खेलने गया था। वीडियो गेम खेलने के दौरान यहां कॉलोनी के रहने वाले कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। झगड़ें के दौरान मारपीट हो गई। इस दौरान फैजान के पेट में चाकू से हमला कर दिया।
चाकू लगने से फैजान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल फैजान को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। भारत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया। अस्पताल में फैजान को मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos