{"_id":"69d765f86e7c489b1d0ade3d","slug":"jeba-builder-in-ghaziabad-accused-of-occupying-government-land-and-harassing-farmers-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: जेबा बिल्डर पर सरकारी जमीन पर कब्जा और किसानों के उत्पीड़न का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: जेबा बिल्डर पर सरकारी जमीन पर कब्जा और किसानों के उत्पीड़न का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते किसान संगठन के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद के भारतीय किसान संगठन ने मसूरी के गांव भूड़गढ़ी में एक बिल्डर द्वारा अवैध रूप से औद्योगिक प्लॉट्स बेचने और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का गम्भीर आरोप लगाया है। संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश नागर ने इस सम्बंध में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
जिलाधिकारी को सौंपी गई शिकायत में संगठन ने जेबा बिल्डर पर आरोप लगाए हैं कि जेबा बिल्डर ने 60 बीघे जमीन खरीदी है मगर मौके पर लगभग 72 बीघे जमीन पर कब्जा कर रखा है। कब्जा की गई जमीन में चारागाह, चकरोड और नहरवाई जैसी सरकारी सम्पत्तियां भी शामिल हैं, बिल्डर पर आरोप है कि वह आसपास के किसानों को प्रताड़ित कर रहा है ताकि वे मजबूर होकर अपनी जमीन औने-पौने दामों में बिल्डर को बेच दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर द्वारा इन विवादित जमीनों पर अवैध रूप से औद्योगिक प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं। भारतीय किसान संगठन ने प्रशासन से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने और बिल्डर के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। संगठन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन बिल्डर की साइट बंद कराकर वहां धरना प्रदर्शन शुरू कर देगा। जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र पर जिला अध्यक्ष लोकेश नागर समेत संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं जावेद खान, नवाब, इन्द्र नागर, प्रविन्दर, अफलातून,आसिफ, गुलाब, पप्पू, दिनेश नागर, महबूब, आदिल, इस्माइल व शहजाद आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं।