सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike rider injured in collision with high speed vehicle

Ghaziabad News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in collision with high speed vehicle
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास कार्यालय के सामने तेज रफ्तार माल वाहक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक काठा गांव निवासी हरपाल सिंह घायल हो गए। हादसा एक मार्च का है, पुलिस ने 14 मार्च की रात प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
Trending Videos

दर्ज मामले में बागपत के काठा गांव निवासी बबलू कुमार ने बताया कि एक मार्च को रात करीब 8:30 बजे उनके भाई हरपाल सिंह बलराम नगर बिजली घर से अपने घर लौट रहे थे। आवास विकास कार्यालय के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार माल वाहक वाहन ने भाई की बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर वह भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही वाहन को ट्रेस कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed