सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike-riding miscreants robbed earrings from an elderly woman

Ghaziabad News: बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे कुंडल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding miscreants robbed earrings from an elderly woman
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र स्थित बुध बाजार के पास 74 वर्षीय गोमती यादव से बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। इस दौरान बुजुर्ग का कान भी फट गया और कई टांके उनकाें लगे हैं। वारदात 11 मार्च की सुबह करीब नौ बजे हुई। महिला के पति धनराज सिंह यादव ने पुलिस से तहरीर देकर शिकायत की है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
Trending Videos


धनराज की ओर से पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मार्च की सुबह उनकी पत्नी गोमती बुध बाजार रोड पर गई थीं। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर कुंडल लूट तो उनकी पत्नी गोमती का एक कान भी फट गया। घटना के बाद बदमाश भाग गए। गोमती के कान से खून निकला तो राहगीरों ने तुरंत उनको पास के अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गोमती के कान में टांके लगाए और प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। वारदात के दिन वह अपने पैतृक गांव गए हुए थे। मंगलवार को वह गांव से लौटे और तहरीर लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रिपोर्ट दर्ज करने से किया इन्कार
बुजुर्ग धनराज के परिचित शालीमार गार्डन निवासी प्रमोद जोशी ने बताया कि घटना की तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो वहां पर शिकायत ली ही नहीं। इसके बाद जब आला अधिकारियों के पास जाने की बात कही तो उप निरीक्षक ने तहरीर लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। हालांकि रिपोर्ट अभी भी दर्ज नहीं की है और न ही लुटेरों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई शुरू की है।
----
जांच कर रहे उप निरीक्षक व उनकी टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सर्विलांस टीम ट्रेस कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।--अतुल कुमार सिंह,एसीपी शालीमार गार्डन
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed