{"_id":"6a834d50326112ebfd010117","slug":"bills-for-265-lakh-consumers-have-not-yet-been-generated-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-956278-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 2.65 लाख उपभोक्ताओं के अभी तक नहीं बने बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 2.65 लाख उपभोक्ताओं के अभी तक नहीं बने बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। मध्य अगस्त गुजरने के बाद भी ऊर्जा निगम 8.85 लाख उपभोक्ताओं के जुलाई के बिल जारी कर सका है। 2.65 लाख उपभोक्ता बिल न बनने की वजह से परेशान हो रहे हैं। ऊर्जा निगम के कार्यालयों में रोजाना 50 शिकायतें बिल न मिलने की पहुंच रही हैं। यही वजह है कि अभी तक 5.13 लाख उपभोक्ताओं का बकाया ही जमा हो सका है।
ऊर्जा निगम के अफसरों का दावा है कि 25 अगस्त तक सभी उपभोक्ताओं का बिल जारी कर दिया जाएगा। जिले में ऊर्जा निगम के साढ़े 11 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इसमें ढाई लाख स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता हैं। सभी स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के बिल भी अभी तक ऊर्जा निगम जारी नहीं कर सका है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एमआरआई से जारी होने वाले बिल के जमा करने के लिए 15 और बिना एमआरआई वाले उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए सात दिन का समय उपभोक्ताओं को मिलता है। माह के अंत में बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को कॉल कराई जाएगी। यदि वह 31 अगस्त तक बिल जमा नहीं करेंगे तो सूचना देकर उनकी बिजली काटी जाएगी।
बिजली की आवाजाही से नहीं मिल रही राहत
तमाम दावाें के बीच बिजली की आवाजाही से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को भी नेहरूनगर इलाके की बिजली चार बार आई और गई। दोपहर को गई बिजली आधे घंटे बाद आई। दिन में सूरज निकलने पर उमस होने से लोगों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। मेरठ रोड, गोविंदपुरम, मसूरी, डासना, कुशलिया, कनौजा, चितौड़ा, मुरादनगर आदि इलाकों में भी दिन रात में बिजली ने कई झटके दिए। उद्योगोें पर इसका सीधा असर पड़ा। इस बारे में ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि हवा में नमी की वजह से फॉल्ट होने की समस्या भी बढ़ जाती है। कहीं भी घोषित कटौती नहीं की जा रही है।