फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Harnandipuram Residential Scheme: Bus stops will be located every kilometer; e-buses will operate to provide connectivity to the Metro and Namo Bharat.

हरनंदीपुरम आवासीय योजना : हर एक किमी पर होगा बस स्टॉप, मेट्रो और नमो भारत से जोड़ने के लिए चलेंगी ई-बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Harnandipuram Residential Scheme: Bus stops will be located every kilometer; e-buses will operate to provide connectivity to the Metro and Namo Bharat.
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम आवासीय योजना को आधुनिक सुविधाओं से लैस शहर के रूप में विकसित करने की तैयारी है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सवा तीन लाख की आबादी के हिसाब से यहां सुविधाओं का खाका तैयार किया है। योजना में हर एक किलोमीटर पर बस स्टॉप, विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय और मेट्रो व नमो भारत से कनेक्टिविटी के लिए ई-बसों की व्यवस्था होगी। योजना को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि करीब 10 लाख लोगों की आवाजाही को भी सुगमता से संभाला जा सके।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि योजना में आवास के साथ परिवहन, शिक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। पहले फेज की तैयारी पूरी हो चुकी है। 21 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद योजना को लॉन्च करने के लिए जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग, डेंटल और अन्य डिग्री कॉलेज के लिए जमीन
हरनंदीपुरम में आवासीय सुविधाओं के साथ उच्च शिक्षा के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। योजना में इंजीनियरिंग कॉलेज, डेंटल कॉलेज और पारंपरिक पाठ्यक्रमों के डिग्री कॉलेज के लिए जमीन रखी जाएगी। इसके अलावा प्राथमिक से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई के लिए स्कूल भी विकसित किए जाएंगे। इससे योजना में रहने वाले लोगों को आसपास ही शिक्षा की सुविधाएं मिल सकेंगी और उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाने की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरनंदीपुरम का अपना थाना होगा
योजना में कानून व्यवस्था के लिए भी पहले से जमीन आरक्षित की गई है। योजना के पूरी तरह विकसित होने के बाद यहां अपना थाना बनाए जाने की संभावना है। इसके लिए करीब 26 हजार वर्ग मीटर जमीन रखी गई है। अधिकारियों के मुताबिक बड़ी आवासीय योजनाओं में बाद में थाना बनाने के लिए जमीन तलाशने में दिक्कत आती रही है। इसी को देखते हुए हरनंदीपुरम में शुरुआत से ही थाने के लिए जमीन आरक्षित करने की व्यवस्था की गई है। इससे योजना के विकसित होने के साथ ही पुलिसिंग की सुविधा उपलब्ध कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed