फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Worship performed on the third Monday of Sawan and Nag Panchami.

Ghaziabad News: सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर हुई पूजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Worship performed on the third Monday of Sawan and Nag Panchami.
श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर शाम की आरती के समय सजाए गए बाबा। संवाद
गाजियाबाद। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। सोमवार और नाग पंचमी का संयोग होने से लोगों ने विशेष पूजन और रुद्राभिषेक भी कराया। दूधेश्वरनाथ मंदिर, नेहरूनगर स्थित शिव मंदिर, स्वयंभू मंदिर, शिवशक्ति मंदिर डासना, मोहननगर मंदिर सहित सभी सोसायटी के मंदिरों में पूजन हुआ।
विज्ञापन

सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर हजारों भक्तों ने जलाभिषेक किया। रात दो बजे महंत नारायण गिरि ने विधि-विधान से पूजन किया। विशेष पूजन और आरती के बाद भक्तों के लिए कपाट खोल दिए गए। भक्तों ने भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में रात 12 बजे से भक्त पहुंचकर कतार में खड़े रहे। मंदिर में देवी मंदिर, द्वारकापुरी के महंत गिरिशानंद गिरि ने दीप आरती की। शृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल और समिति के सदस्यों ने भगवान दूधेश्वर का दिव्य शृंगार किया। इस दौरान मुख्य रूप से मुकेश पंडित, आचार्य अमित शर्मा, आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी, आचार्य तोयराज उपाध्याय, आचार्य कृष्ण शर्मा, आचार्य नित्यानंद, रोहित त्रिपाठी सामवेदी, अजय दधीच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed