{"_id":"69e933e2487900362b04bc49","slug":"car-collides-with-pickup-loaded-with-ice-blocks-driver-injured-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18115-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बर्फ की सिल्लियों से लदी पिकअप से टकराई कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बर्फ की सिल्लियों से लदी पिकअप से टकराई कार, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंदिरापुरम। प्रह्लादगढ़ी चौकी क्षेत्र स्थित साहिबाबाद मंडी रेड लाइट के बाद बीच सड़क पर खड़े पिकअप से कार भिड़ गई। हादसे में कार चालक वसुंधरा सेक्टर तीन निवासी प्रिंस मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा 18 अप्रैल को हुआ। पुलिस ने उनके भाई पारस मिश्रा की तहरीर पर 21 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पारस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल को उनका छोटा भाई प्रिंस अपनी कार से वसुंधरा लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित बृज विहार जा रहा था। जब वह साहिबाबाद मंडी रेड लाइट से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो बीच सड़क पर बर्फ की सिल्लियों से लदे पिकअप से टकरा गया। हादसे में प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि उनके भाई का आईसीयू में इलाज चल रहा है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। वाहन के मालिक से भी संपर्क किया जा रहा है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X