सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly woman dies after falling from the 29th floor

Ghaziabad News: 29वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after falling from the 29th floor
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

इंदिरापुरम। अहिंसाखंड स्थित ट्राइन टावर सोसायटी में बुधवार तड़के एक बुजुर्ग महिला की 29वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलवती (65) के रूप में हुई। वह नीचे खड़ी एक कार पर गिरीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में वृद्धा के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। घटना कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि फूलवती अपने बेटे के साथ वसुंधरा सेक्टर-15 में रहती थीं। उनकी बेटी भावना ट्राइन टावर सोसायटी में पति के साथ रहती हैं। फूलवती 19 अप्रैल को बेटी की शादी की सालगिरह मनाने के लिए आई थीं और तब से यहीं ठहरी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ। घटना के समय हुई तेज आवाज सुनकर सोसायटी के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर संपर्क करके पुलिस को बुलाया। शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के कहने पर सुरक्षा गार्ड ने 29वीं मंजिल के सभी फ्लैटों में जाकर पूछताछ की। इस दौरान एक फ्लैट से फूलवती के लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन नीचे पहुंचे और शव की पहचान फूलवती के रूप में की।
एसीपी के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को बताया कि फूलवती के पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। तब से वह मानसिक तनाव में थीं। एसीपी ने बताया कि शुरुआत में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया, लेकिन समझाने के बाद वे मान गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed