सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Clues can be found from the mobile CDR of father and sister

Ghaziabad News: पिता और बहन के मोबाइल सीडीआर से मिल सकता है सुराग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Clues can be found from the mobile CDR of father and sister
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अहिंसाखंड स्थित सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरने के बाद युवती की मौत के मामले में पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। पुलिस ने युवती के माता-पिता और बहन के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। वहीं, युवती के मोबाइल फोन न होने की बात भी संशय पैदा कर रही है। युवती के पिता ने सात अप्रैल को हुए हादसे में बेटी से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Trending Videos


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि युवती स्नातक की पढ़ाई कर रही थी और सरकारी परीक्षा की तैयारी भी। ऐसी स्थिति में उसके पास मोबाइल फोन का न होने की बात संशय पैदा कर रही है। परिजनों ने उसके पास मोबाइल न होने की बात पूछताछ में कही है। वहीं अभी तक की जांच में हादसे से पहले युवती के अकेले ही 16वीं मंजिल पर जाने की बात पुष्ट हुई है। हादसे से पहले और बाद में कोई लिफ्ट में आता-जाता नहीं दिखा है और न ही किसी की सीढ़ियों से आवाजाही रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने अब माता-पिता और बहन के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई है। सर्विलांस टीम सीडीआर की जांच कर रही है। अहम सुराग मिलने की आशंका है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed