सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delivery boy accuses coworkers of beating and threatening him

Ghaziabad News: डिलीवरी बॉय ने सहकर्मियों पर लगाया पिटाई व धमकाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy accuses coworkers of beating and threatening him
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी बॉय साहिबाबाद के मोहन नगर स्थित अर्थला निवासी रवि कुमार से उन्हीं के सहकर्मियों ने मारपीट कर दी। साथ जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामला 18 अप्रैल की रात का है जब रवि कंपनी के गोदाम पर डिलीवरी ऑर्डर लेने गए थे। डिलीवरी बॉय के भाई विकास कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी कर्मचारी रोहित और सुशील समेत अन्य के खिलाफ 21 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज की है। विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वसुंधरा सेक्टर-पांच में कंपनी के गोदाम है। ऑनलाइन ऑर्डर भेजने का काम उसका छोटा भाई रवि करता है। रवि 18 अप्रैल की रात गोदाम पर ऑर्डर लेने पहुंचा तो वहां पर सहकर्मी रोहित और सुशील ने आर्डर को लेकर विवाद कर दिया। दोनों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed