सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out twice in three hours, burning ten bighas of sugarcane crop.

Ghaziabad News: तीन घंटे में दो बार धधकी आग, दस बीघा ईख की फसल जली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out twice in three hours, burning ten bighas of sugarcane crop.
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी-मोदीनगर मार्ग स्थित डीजे डेंटल कॉलेज के सामने बुधवार दोपहर तीन घंटे में दो बार आग लगने से दस बीघा ईख की फसल जल गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आग के कारणों का पता नहीं लग सका है।
Trending Videos

गांव बेगमाबाद के रहने वाले कृष्णपाल नेहरा, दर्शन नेहरा, कुसुमपाल, अनित और विनित किसान हैं। निवाड़ी-मोदीनगर मार्ग पर डीजे डेंटल कॉलेज के सामने स्थित खेत में ईख की फसल खड़ी है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ईख के खेत तक पहुंच गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं। आग के कारण निवाड़ी मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी घबरा गए। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। इसके कुछ देर बाद ही लगभग 3.30 बजे दोबारा आग धधक गई। दोबारा दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान दर्शन नेहरा ने बताया कि आग के कारण लगभग दस बीघा फसल जल गई। धुम्रपान के कारण आग लगने की आशंका व्यक्त की गई है। एफएसओ मोदीनगर अमित कुमार ने बताया कि आग को काबू कर लिया गया। आग के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed