फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case of abetment to suicide registered against wife after a year

Ghaziabad News: एक वर्ष बाद पत्नी पर दर्ज हुआ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Case of abetment to suicide registered against wife after a year
- 28 अगस्त 2025 को हरियाणा निवासी युवक ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन

- पत्नी व ससुरालियों पर था आरोप, कोर्ट के आदेश से हुई प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर
टीलामोड़। थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश से बागपत के डोला निवासी कोमल समेत सात लोगों पर अदालत के आदेश पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी पर कोमल के पति नवल किशोर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। नवल के भाई हरियाणा के फरीदाबाद निवासी सुनील शर्मा के प्रार्थनापत्र कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे।


दर्ज मामले में सुनील शर्मा ने बताया कि 23 जनवरी 2011 को उनके भाई नवल किशोर की शादी कोमल से हुई थी। कुछ दिन बाद से ही कोमल व उनके परिजन ने नवल को परेशान करला शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि कोमल घर से नकदी व जेवरात भी चुराकर अपने मायके ले जाकर देती थीं। विरोध करने पर भाई को दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी देकर उत्पीड़न किया। आरोप है कि कुछ समय बाद नवल को टीला मोड़ थानाक्षेत्र निवासी युवक से पत्नी के प्रेम-संबंध का पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उससे मारपीट करते हुए उसके खिलाफ झूठा मामला भी दर्ज करा दिया। थाने में उनके माता-पिता और नवल से गलत व्यवहार किया गया। इससे आहत होकर उनका भाई मानसिक तनाव से गुजरा और 28 अगस्त 2025 को नवल ने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। भाई के मोबाइल से कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनसे आत्महत्या को उकसाने की बात साबित होती है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। बयान दर्ज करने और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed