{"_id":"6a73947753a91f9c1809b376","slug":"case-regarding-road-accident-death-registered-after-17-days-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22307-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क हादसे में मौत का मामला 17 दिन बाद हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क हादसे में मौत का मामला 17 दिन बाद हुआ दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 18 जुलाई को टीलामोड़ क्षेत्र में हुआ था हादसा
- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए था युवक
- इलाज के दौरान युवक की मौत, दर्ज हुई प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र स्थित कोयल एन्कलेव के पास 18 जुलाई को हुए सड़क हादसे की प्राथमिकी पुलिस ने 17 दिन बाद पांच अगस्त को दर्ज की है। हादसे में लोनी के सरस्वती विहार निवासी अनूप कुमार की मौत हुई थी। उनके भाई संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पांच अगस्त को मामला दर्ज किया है।
दर्ज मामले में संजय कुमार ने बताया कि 18 जुलाई की रात करीब नौ बजे उनके भाई अनूप कुमार कोयल एंकलेव स्थित एक बारातघर गए थे। सड़क पार करते समय भोपुरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने उन्हें दिल्ली जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान 26 जुलाई को भाई की मौत हो गई। संजय कुमार ने बताया कि भाई की मौत के बाद अंतिम संस्कार व अन्य क्रिया कर्मों को करने के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, बाइक के नंबर से उसे ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।