फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CBIT Crime Branch Inspector suspended for absence; work areas of 30 Sub-Inspectors changed.

Ghaziabad News: सीबीआईटी अपराध शाखा से गैर हाजिर निरीक्षक निलंबित, 30 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
CBIT Crime Branch Inspector suspended for absence; work areas of 30 Sub-Inspectors changed.
गाजियाबाद। 16 जुलाई को नंदग्राम थाने से सीबीआईटी अपराध शाखा में ट्रांसफर किए गए निरीक्षक जितेंद्र सिंह को पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने निलंबित कर दिया है। पुलिस आयुक्त के मुताबिक ट्रांसफर होने के बाद से ही निरीक्षक जितेंद्र सिंह गैरहाजिर हैं और कोई सूचना भी नहीं दी है। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उधर, डीसीपी सिटी और ट्रांस हिंडन जोन धवल जायवाल ने 30 उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें से कई उपनिरीक्षक को पुलिस चौकी की जिम्मेंदारी भी सौंपी गई है, जबकि कई के थाना क्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि 11 जुलाई की रात को झुग्गियों से अगवा कर सात वर्षीय बच्ची को निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अधिकारियों को सूचना न देने, अविलंब घटनास्थल पर न पहुंचने, दायित्व में लापरवाही बरतने और आमजन की शिकायत पर तत्काल थाना प्रभारी नंदग्राम जितेंद्र सिंह का ट्रांसफर सीबीआईटी अपराध शाखा में किया गया। ट्रांसफर के बाद ही वह गैर हाजिर चल रहे थे। मॉनिटरिंग सेल की रिपोर्ट पर निरीक्षक जितेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने उप निरीक्षक ओमवीर सिंह को मोरटा चौकी प्रभारी, नीरज राठौर को गोविंदपुरम चौकी प्रभारी, रवेंद्र कुमार को वर्धमानपुरम चौकी प्रभारी, विवेक यादव को सेक्टर नौ कविनगर चौकी प्रभारी, राहुल वर्मा को मधुबन बापूधाम साइबर सेल, कुलदीप कुमार को कविनगर थाने, मंगल सिंह को नंदग्राम थाने, प्रवेश कुमार को सिहानी गेट साइबर सेल, देशपाल सिंह को विजयनगर थाने, फिरोज अख्तर को सिहानी गेट थाने, अखिलेश कुमार को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने, विक्रांत पंवार को कविनगर थाने, जितेंद्र कुमार को नंदग्राम थाने, सतेंद्र कुमार को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने, राजेंद्र प्रसाद को विजयनगर थाने, मयंक कुमार चौहान को नंदग्राम थाने, शेखर सिंह को मधुबन बापूधाम थाने, बाबू राम को वेव सिटी थाने, देवेंद्र कुमार व बदन सिंह को नंदग्राम थाने, गजय सिंह व खेम चंद्र को कोतवाली थाने, संजीव कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक क्रासिंग रिपब्लिक थाने, पवन कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुबन बापूधाम थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.......

इनके भी कार्यक्षेत्र बदले

उप निरीक्षक आकाश तिवारी को सिहानी गेट थाने से नेहरूनगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। दीपेक कुमार को कोतवाली थाने से जल निगम हल्का प्रभारी, अशद अली को नंदग्राम थाने से क्रॉसिंग रिपब्लिक चौकी प्रभारी, आकाश कुमार को पुलिस लाइन से नया बस अड्डा चौकी प्रभारी, राहुल शर्मा को नया बस अड्डा चौकी प्रभारी से सिहानी गेट थाने, सुरेंद्र सिंह को गोविंदपुरम चौकी प्रभारी से विजयनगर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षण का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed