{"_id":"6a73994250adcf201802ca98","slug":"cdo-furious-after-seeing-the-reality-of-development-works-asks-do-you-even-visit-the-site-or-not-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-947955-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विकास कार्यों की हकीकत देख भड़के सीडीओ, बोले- मौके पर आते भी हैं या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विकास कार्यों की हकीकत देख भड़के सीडीओ, बोले- मौके पर आते भी हैं या नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डासना में निरीक्षण के दौरान बहुउद्देशीय हॉल, सामुदायिक केंद्र व प्लास्टिक यूनिट में मिली गंदगी
- लीजधारक कंपनी को नोटिस, अधिकारियों को सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी
-- --
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। डासना में विकास कार्यों के औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कुमार सौरभ को कई योजनाओं की स्थिति बदहाल मिली। बहुउद्देशीय हॉल, सामुदायिक केंद्र, प्लास्टिक यूनिट और आरआरसी सेंटर में गंदगी का अंबार लगा था, जबकि सामुदायिक केंद्र का फर्श टूटा मिला। हालात देखकर सीडीओ ने एओडी और ग्राम सचिव को फटकार लगाते हुए पूछा, क्या आप लोग कभी मौके पर आकर निरीक्षण नहीं करते? साथ ही लीज पर कार्य कर रही कंपनी को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के लिए कहा।
सीडीओ ने बताया कि योजनाओं के रखरखाव में गंभीर लापरवाही मिली है। कई कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को भी कमियां दूर कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
सात दिन में मांगा प्लास्टिक यूनिट संचालन का प्लान
सीडीओ ने कहा कि प्लास्टिक यूनिट एक महत्वपूर्ण परियोजना है, लेकिन इसकी स्थिति बेहद खराब मिली। अधिकारियों से सात दिन के भीतर यूनिट को सुचारु रूप से संचालित करने की विस्तृत कार्ययोजना मांगी गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि योजना के अनुसार अक्तूबर तक परिसर में पड़ा पूरा प्लास्टिक हटाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समयसीमा का पालन नहीं होने पर संबंधित सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।