{"_id":"6a73995940a6afced40f1548","slug":"charging-points-in-camps-could-cause-accidents-electrical-safety-department-takes-a-strict-stance-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-947784-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शिविरों में चार्जिंग पॉइंट बन सकते हैं हादसे का कारण, विद्युत सुरक्षा विभाग हुआ सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शिविरों में चार्जिंग पॉइंट बन सकते हैं हादसे का कारण, विद्युत सुरक्षा विभाग हुआ सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कांवड़ शिविरों में एमसीबी बॉक्स के अलावा नंगी तार को लेकर भी अधिकारियों ने जताई नाराजगी
-फोटो संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। जिले में 60 कांवड़ शिविरों का विद्युत सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण किया है। इस दौरान 20 से अधिक शिविरों में मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट गलत स्थानों पर लगे मिले हैं। विभागीय अफसरों ने इनसे हादसे की आशंका जताते हुए शिविर संचालकों को व्यवस्था को शिविर शुरू होने से पहले दुरूस्त करने के आदेश दिए हैं।
विभागीय अफसरों ने चार्जिंग पॉइंटस को शिविर में ऐसे स्थान पर लगाने को कहा है, जहां पर लोगों के बैठने, सोने की जगह नहीं है। बारिश के मौसम में कई बार कांवड़िये भीग जाते हैं, मोबाइल फोन चार्जिंग के दौरान करंट लगने का खतरा भी रहता है। इसलिए शिविर संचालकों से इसकी निगरानी के लिए अलग से व्यवस्थापक तैनात करने को भी कहा गया है। इसके अलावा आधे से ज्यादा शिविरों में एमसीबी बॉक्स और नंगी तार भी पाई गई हैं। इनको भी दुरुस्त करने को कहा गया है। सख्ती के साथ इन शिविरों के संचालकों को आदेश जारी किए हैं कि बिना मानक पूरा करे, वह किसी भी कीमत पर कांवड़ियों की सेवा का कार्य शुरू न करें। विद्युत सुरक्षा विभाग के उपनिदेशक सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक 60 शिविरों के निरीक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है। जहां पर भी खामियां मिल रही हैं, उनको दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
-अभी तक 16 शिविरों को मिला बिजली कनेक्शन :
ऊर्जा निगम ने मेरठ रोड पर अभी तक 16 शिविरों के लिए बिजली कनेक्शन जारी किए हैं। शिविर संचालकों से ऊर्जा निगम फिक्स चार्ज वसूलेगा। जोन दो ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि कनेक्शन देने से पहले देखा जा रहा है कि शिविर ट्रांसफार्मर और बिजली की लाइन से निर्धारित दूरी पर हैं या नहीं। शिविर संचालकों को बिजली का एक निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। कनेक्शन तभी दिया जा रहा है जब दूसरे विभागों से भी एनओसी जारी की गई है।