सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Commercial gas shortage has led to a 10% increase in AC and cooler prices

Ghaziabad News: कॉमर्शियल गैस की किल्लत से 10 फीसदी तक बढ़े एसी-कूलर के दाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Commercial gas shortage has led to a 10% increase in AC and cooler prices
विज्ञापन
गाजियाबाद। कॉमर्शियल गैस की किल्लत से एसी, कूलर और पंखों के दाम में 10 फीसदी तक उछाल आ गया है। इस महंगाई के बावजूद इनकी बिक्री तेजी से बढ़ी है। गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध इलेक्ट्रानिक एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में तीनों जिलों में दो लाख एसी, इतने ही कूलर और साढ़े तीन लाख पंखे बिक चुके हैं।
Trending Videos

एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप गर्ग ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की प्लास्टिक बॉडी क्रूड ऑयल से तैयार दानों से बनती है। इन्हें तैयार करने में काॅमर्शियल गैस का इस्तेमाल होता है। मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य नहीं होने से क्रूड ऑयल के साथ गैस के दाम बढ़ रहे हैं। इससे न केवल आम जनता, बल्कि व्यापारी वर्ग भी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूलर एसोसिएशन के पदाधिकारी गोपीचंद का कहना है कि जो कूलर पहले 10 हजार का था, अब उसकी कीमत 11 हजार पहुंच गई है। तीन हजार के पंखे की कीमत 3300 पहुंच गई है। इसी प्रकार 30 हजार का एसी 33 हजार रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed