{"_id":"69f87db42dbc323bb1087f8a","slug":"five-of-same-family-injured-when-truck-hits-car-while-changing-punctured-tire-in-ghaziabad-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद हादसा: एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद हादसा: एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोग घायल
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 04 May 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पंक्चर कार का टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पंक्चर हुआ टायर बदलते समय एक कार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
शिकायतकर्ता नाजिम ने बताया कि 26 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे वे बिजनौर से दिल्ली लौट रहे थे। कल्लूगढ़ी के पास उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। नाजिम ने कार सड़क किनारे खड़ी कर इंडिकेटर जलाए और टायर बदलने लगे। इसी दौरान ईंटों से भरे एक ट्रक ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार नाजिम के दो भाई, एक बहन, भांजा और दो माह की भांजी को गंभीर चोटें आईं।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, नाजिम के भाई साबिर की हालत नाजुक बनी हुई है। उनकी जांघ की हड्डी टूटने के कारण ऑपरेशन कर रॉड डाली गई है।
कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित नाजिम की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्घटना में घायल परिवार के सदस्यों का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। नाजिम के भाई साबिर की जांघ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन के बाद उनकी टांग में रॉड डाली है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
Trending Videos