सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad youth dies after drowning in Ganga canal

गंगनगर में डूबा फरदीन: तीन दोस्त संग गया था, एक गलती और चली गई जान; मौत के बाद परिवार ने भी नहीं कराया ये काम

अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 04 May 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मसूरी थाना क्षेत्र में नाहल गंगनहर में नहाते समय एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हापुड़ के सुल्तानपुर निवासी फरदीन के रूप में हुई है। वह रविवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ नहा रहा था जब यह हादसा हुआ। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया।

Ghaziabad youth dies after drowning in Ganga canal
फरदीन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्रांर्तगत नाहल गंगनहर चक्की वाली छोटी नहर में नहाते हुए युवक की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय युवकों की मदद से सर्च अभियान चलाकर कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान हापुड़ जनपद के ग्राम सुल्तानपुर निवासी फरदीन पुत्र मुजाहिद के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से युवक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सायं करीब 4 बजे की है। फरदीन अपने तीन दोस्तों के साथ नाहल झाल पर चक्की वाली छोटी नहर में नहाने लगे, नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। साथ के मौजूद दोस्तों ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस व स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत और तलाश के बाद पुलिस ने नहर में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया। परिजनों ने बिना मेडिकल परीक्षण कराये युवक के शव को गांव सुल्तानपुर ले जाकर सोमवार सुबह सुपुर्द ए खाक कर दिया। 

युवक फरदीन हापुड़ में फ्लेक्स बोर्ड बनाने का काम करता था। वह चार भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। इस दुखद हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आम जनता से अपील की है कि गंगनहर के गहरे पानी में नहाने से बचें। 

एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि रविवार सायं 4 बजे पुलिस को गंगनहर में नहाते समय एक युवक के डूबने की सूचना मिली, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगनहर में डूबे युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। युवक की पहचान हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी मुजाहिद उर्फ अप्पू के बेटे फरदीन के रूप में हुई। परिजन बिना मेडिकल परिक्षण कराये युवक के शव को ले गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed