फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Commuters grapple with massive traffic jam on GT Road; vehicles crawl

Ghaziabad News: जीटी रोड पर भारी जाम से जूझे राहगीर, रेंगते रहे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Commuters grapple with massive traffic jam on GT Road; vehicles crawl

विज्ञापन
साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा के चलते मुख्यमार्ग जीटी रोड पर सावन के दूसरे शनिवार को राहगीर जाम में जूझते रहे। थाना व चौकी पुलिस और यातायात कर्मियों तक के जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। मोहन नगर से साहिबाबाद गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर घंटों वाहन रेंगते रहे। दिल्ली आने-जाने वाले और नौकरी पेशा लोगों की परेशानी बढ़ गई। वहीं, कनावनी मार्ग के पास भी जाम की भारी समस्या से लोग जूझते रहे।


जीटी रोड को कांवड़ यात्रा के चलते वन-वे कर दिया गया है। यहां तक कि यातायात संचालन के लिए आरक्षित की गई एक लेन को भी बल्लियां लगाकर दो हिस्सों में बांटा गया है। शनिवार को दिन में जहां इस मार्ग पर लोगों को जाम से राहत मिली, वहीं शाम को भारी जाम के हालात बन गए। चौकी से लेकर थाना पुलिस और यातायात पुलिस भी मुस्तैद रही, लेकिन वाहनों की थमी रफ्तार ने उनके भी पसीने छुड़ा दिए। कई घंटे तक जीटी रोड और उससे जुड़े अन्य मार्गों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में 40-60 मिनट तक का समय लग गया। जीटी रोड पर साहिबाबाद रेलवे स्टेशन वाला कट भी खोला गया। एसीपी यातायात प्रथम सुचिता सिंह ने बताया कि कांवड़ियों के निकलने के समय जगह-जगह पर ट्रैफिक को रोककर बढ़ाया जाता है। ऐसी स्थिति में जाम लगता है। तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहते हैं। कई कटों को खोल दिया गया है ताकि यातायात सुचारू रहे। कुछ स्थानों व मार्गों पर सुबह व शाम के समय जाम की समस्या हो रही है। वहां पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed