फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Councilor threatens self-immolation if work at Ramlila Maidan is not stopped

Ghaziabad News: रामलीला मैदान में काम न रोकने पर पार्षद ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Councilor threatens self-immolation if work at Ramlila Maidan is not stopped
- रामलीला मैदान में पर्यटन विभाग की ओर से बनवाया जा रहा सत्संग भवन, स्थानीय पार्षद व लोग कर रहे विरोध
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लाजपत नगर के रामलीला मैदान में निर्माण कार्य न रुकने से नाराज स्थानीय पार्षद ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। उन्हाेंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि अगर शनि चौक रामलीला मैदान के काम को तत्काल नहीं रोका गया तो वह शिवरात्रि के दिन जिला मुख्यालय या मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह कर लेंगे।

पार्षद हिमांशु शर्मा का कहना है कि 40 हजार की आबादी के बीच रामलीला मैदान बच्चों के खेलने और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए है। अब इसमें एक निर्माण और हो जाने से पार्क खत्म हो जाएगा। पार्षद का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने नगर निगम और जीडीए दोनों से शिकायत की है। पार्षद ने बिना नाम बताए ही भाजपा के एक बड़े नेता पर उनकी हत्या कराने की भी आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि बुधवार को स्थानीय पुलिस व नगर निगम की टीम के सामने उन्हें कुछ निर्माणकर्ता की ओर से गालियां दी गईं और हत्या का भी प्रयास किया गया। वार्ड-75 के पार्षद हिमांशु शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने इस मुहिम में सबसे समर्थन की अपील की है और स्पष्ट किया कि काम यदि नहीं रोका गया तो वह शिवरात्रि के दिन आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed