सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   couple died in fire at five-story building in Khoda and leaving 200 people trapped for hour

गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: एक घंटा तक फंसे रहे 200 लोग, 50 कर्मचारी मदद के लिए आए; मां-बाप को नहीं बचा पाए

संवाद न्यूज एजेंसी, खोड़ा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 06 Mar 2026 09:29 AM IST
विज्ञापन
सार

खोड़ा में पांच मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने दहशत मचा दी। जिसमें पार्किंग में 40 वाहन जल गए और धुएं से दम घुटने से दंपती की मौत हो गई।

couple died in fire at five-story building in Khoda and leaving 200 people trapped for hour
गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

संगम विहार बीरबल नगर स्थित पांच मंजिला इमारत में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक दंपती की धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही इमारत में बने 43 फ्लैटों में रहने वाले करीब 200 लोग अंदर फंस गए। दमकल विभाग ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। 

Trending Videos


प्राथमिक जांच में पार्किंग क्षेत्र में लगे मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पार्किंग में खड़े करीब 40 वाहन आग की चपेट में आ गए थे। इससे आग तेजी से फैली। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

couple died in fire at five-story building in Khoda and leaving 200 people trapped for hour
गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि तीन मार्च की रात करीब 11 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर आग दूसरे तल की सीढ़ियों तक पहुंच चुकी थी। पार्किंग में खड़े करीब 40 वाहन जलने लगे थे। दमकल की 10 गाड़ियों और करीब 50 कर्मचारियों की मदद से आग बुझाने व इमारत में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया गया।

दमकल की सीढ़ियों का प्रयोग कर लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान पहली मंजिल के एक फ्लैट में राजेंद्र प्रसाद (48) और उनकी पत्नी मीनू प्रसाद (45) बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

अन्य फ्लैटों में फंसे लोगों को भी निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकांश लोग धुएं से प्रभावित हुए थे। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 10 परिवारों को बचाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इन परिवारों के फ्लैट अंदर से बंद थे और लोग बेहोश होकर जहां-तहां पड़े हुए थे। दमकलकर्मियाें ने हथौड़ों व अन्य उपकरणों से दरवाजे तोड़े। इसके बाद करीब 40 बेसुध लोगों को कंधों पर लादकर बाहर निकाला।

couple died in fire at five-story building in Khoda and leaving 200 people trapped for hour
गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

मांगते रहे मदद... पर मां बाप को नहीं बचा पाए
इमारत की पहली मंजिल पर रहने वाले राजेंद्र दर्जी का काम करते थे। परिवार में दो बेटियां अंजली और नीतू के अलावा दो बेटे हैं। घटना के वक्त सभी घर में थे। राजेंद्र का मकान पार्किंग के ठीक ऊपर था, इसलिए सबसे पहले उनके फ्लैट में ही धुआं भरा और अंधेरा हो गया। मदद के लिए बच्चे चीखते रहे। उनके सामने ही माता-पिता की तबीयत बिगड़ती चली गई और वह बेसुध हो गए। एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि फ्लैट में धुआं फैलने पर सभी का दम घुटने लगा। पहले राजेंद्र की तबीयत बिगड़ी।

राजेंद्र की पत्नी और चारों बच्चे उन्हें बोलने लगे कि सब ठीक हो जाएगा। कुछ देर बाद मीना की तबीयत भी खराब होने लगी। चारों बच्चे उन्हें बचाने के लिए मदद के लिए चिल्ला रहे थे। कुछ समय बाद दमकल कर्मी फ्लैट में पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि फ्लैट से बाहर आने तक दोनों ठीक थे। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दोनों की मौत हो गई। उधर, माता-पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से फ्लैट बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed