सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of attack on YouTuber Salim Wastik surfaces, accused arrived wearing helmets

Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का वीडियो आया सामने, हेलमेट पहनकर पहुंचे थे आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Video of attack on YouTuber Salim Wastik surfaces, accused arrived wearing helmets
विज्ञापन
लोनी। अशोक विहार स्थित अली गार्डन कॉलोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों आरोपी जीशान और उसका भाई गुलफाम चाकू व कांच की टेबल के पाए से सलीम पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मुठभेड़ में ढेर किए जा चुके दोनों आरोपियों ने वारदात के वक्त पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। साथ ही बाइक की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर उसे छिपाने की कोशिश की थी।
Trending Videos

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को घटना से जुड़े तीन अलग-अलग वीडियो मिले हैं। कुछ वीडियो जांच में अहम साक्ष्य के रूप में शामिल किए गए हैं। एक वीडियो में घटना के बाद दोनों आरोपी खून से सने कपड़ों में बाइक से जाते दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में सलीम अपने कार्यालय के अंदर खून से लथपथ पड़े हैं, जबकि बाहर खड़े लोग मोबाइल से वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा वीडियो सलीम के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का है। इसमें पूरी वारदात कैद है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सलीम अपने कार्यालय में सोफे पर लेटे हुए थे। इसी दौरान दोनों आरोपी हेलमेट पहने कांच का गेट खोलकर अंदर आए। उन्हें देखकर सलीम उठकर बैठ गए और बातचीत करने के लिए कहा। इसमें ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है।
सलीम समझ नहीं पा रहे थे कि दोनों कौन हैं। इसी बीच दोनों आरोपियों ने अपने पास छिपाए हुए चाकू निकाल लिए और सलीम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपियों ने कार्यालय में रखी कांच की टेबल का पाया उठाकर भी सलीम पर हमला किया। बाद में टेबल का कांच तोड़कर उससे भी पेट और कमर पर वार किए।
----
पांच मिनट तक करते रहे वार
वीडियो में दिख रहा है कि करीब पांच मिनट तक दोनों आरोपी सलीम पर हमला करते रहे। यह भी दिखाई दे रहा है कि सलीम मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन किसी व्यक्ति ने उनकी मदद नहीं की। बाद में आरोपी सलीम को मरा हुआ समझकर मौके से भाग गए।

----

रिश्तेदार की बाइक से पहुंचे वारदात करने

एसीपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई बाइक जीशान के एक रिश्तेदार के नाम पर दर्ज है, जिसे उसके घर से बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान जीशान जिस बाइक से था, वह चोरी की निकली। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक कहां से चोरी हुई थी। उसका असली मालिक कौन है। पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और जीशान के मोबाइल से मिले सबूतों को भी जांच में शामिल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले में फाइनल रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed