सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Development works

Ghaziabad News: 12 करोड़ की लागत से सिकंदराबाद में होंगे विकास कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Development works
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर में 12 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जिससे नगरवासी सुहावने सफर का लाभ ले सकेंगे। वहीं, जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नाले व नालियों का भी निर्माण किया जाएगा। हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन भी डाली जाएगी।

पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने बताया कि 12 करोड़ की लागत से नगर के मोहल्लों व कॉलोनियों समेत मुख्य मार्गों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही सड़कों के निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बहने के लिए नाले व नालियों को निर्माण कराया जाएगा। जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं, नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उपकरणों की खरीदारी भी की जाएगी। नाले, नालियों के निर्माण, सफाई उपकरण खरीद, पाइप डालने के कार्य पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी कार्यों के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed