फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute escalates between two parties over ownership rights to the plot

Ghaziabad News: प्लॉट पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में बढ़ा विवाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dispute escalates between two parties over ownership rights to the plot
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की अवंतिका कॉलोनी स्थित विनायक फार्म हाउस के पीछे प्लॉट पर मालिकाना हक को लेकर अंसल हाउस और हरसांव में रहने वाला किसान अपना-अपना दावा कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह प्लॉट पर फेंसिंग कर रहे लोगों को अंसल हाउस के लोगों ने विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि विनायक फार्म हाउस के पीछे 550 वर्ग मीटर का प्लॉट है। शुक्रवार की सुबह हरसांव गांव निवासी सुशील शर्मा और धीरज शर्मा प्लॉट में फेंसिंग का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान अंसल हाउस की ओर से अमरदीप उर्फ दीपक चौधरी मौके पर पहुंचे और प्लॉट को अंसल ग्रुप का बताकर फेंसिंग का विरोध किया। दोनों पक्षों में काफी कहासुनी और धक्कामुक्की हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने फेंसिंग उखाड़ फेंकी। बीच-बचाव में आई सुशील शर्मा की पत्नी सीमा देवी के हाथ में फेंसिंग के कांटे लगने से जख्मी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। जहां दोनों पक्षों ने प्लॉट पर अपना-अपना हक जताया और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि दोनों पक्षों से प्लॉट संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं, साथ ही लेखपाल से नपाई करने को कहा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed