फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   District ranks 10th in the state for the treatment of malnourished children.

Ghaziabad News: कुपोषित बच्चों के उपचार में जिले को प्रदेश में 10वां स्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
District ranks 10th in the state for the treatment of malnourished children.
गाजियाबाद। जिले को कुपोषित बच्चों के उपचार, पोषण संबंधी परामर्श और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदेश में 10वां स्थान मिला है। लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के सभी जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। साथ ही गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने जिले की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे बेहतर कार्य का परिणाम बताया।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के पोषण पुनर्वास केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, पोषण विशेषज्ञों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को दिया। उनका कहना है कि टीम ने कुपोषित बच्चों की पहचान, उपचार और उनके परिजनों को पोषण संबंधी परामर्श देने में लगातार बेहतर कार्य किया। उन्होंने भविष्य में भी कुपोषण मुक्त समाज के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed