फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in a 20th-floor flat in Ghaziabad as soon as the AC is switched on

Ghaziabad Fire: 20वीं मंजिल के फ्लैट में एसी ऑन करते ही भड़की लपटें, दमकल टीम ने फायर सिस्टम से पाया काबू

Thu, 23 Jul 2026 08:13 AM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, नई दिल्ली
माई सिटी रिपोर्टर, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 23 Jul 2026 08:13 AM IST
सार

इंदिरापुरम की क्लाउड-9 सोसायटी के डी टावर की 20वीं मंजिल पर एसी ऑन करते ही शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में आग लग गई। परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया। मेंटेनेंस टीम और दमकल कर्मियों ने करीब 20 मिनट में आग बुझाई। इस दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया।

विज्ञापन
Fire breaks out in a 20th-floor flat in Ghaziabad as soon as the AC is switched on
एसी ऑन करते ही शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अहिंसा खंड-2 स्थित क्लाउड 9 सोसायटी के डी टावर की 20वीं मंजिल पर बुधवार शाम एक फ्लैट में आग लग गई। एसी ऑन करते ही शॉर्ट सर्किट होने से यह घटना हुई। फ्लैट में मौजूद अनुराग और उनका परिवार समय रहते बाहर निकल आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


बालकनी से उठते धुएं और लपटें देखकर लोगों में दहशत फैल गई थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि वैशाली फायर स्टेशन को शाम करीब 5:30 बजे आग की सूचना मिली। तत्काल तीन वाटर टेंडर मौके पर भेजे गए। इससे पहले सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों और मेंटेनेंस कर्मचारियों ने फ्लोर पर लगे फायर सिस्टम से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था। मेंटेनेंस कर्मचारी आकाश कांच तोड़ते समय घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दमकल टीम के पहुंचने के बाद करीब 20 मिनट की मशक्कत से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में एसी फटने को ही आग लगने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। कुछ समय पहले सोसायटी को अग्नि सुरक्षा के लिहाज से असुरक्षित घोषित किया गया था।
विज्ञापन


सोसायटी के आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाई। उन्होंने फायर सिस्टम का उपयोग कर आग को फैलने से रोका। इस दौरान फ्लैट में फंसे दो बुजुर्ग, एक बच्चे और एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय निवासियों की त्वरित प्रतिक्रिया और एकजुटता से एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से फ्लैट में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है। इस घटना में संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग मामले की आगे की विस्तृत जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed