{"_id":"6a612c683c6e5b938d0bdba8","slug":"woman-arrested-for-usurping-property-by-posing-as-the-wife-of-an-ailing-retired-ias-officer-shahibabad-news-c-30-gbd1036-937517-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बीमार सेवानिवृत्त आईएएस की पत्नी बताकर सम्पत्ति हड़पने वाली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बीमार सेवानिवृत्त आईएएस की पत्नी बताकर सम्पत्ति हड़पने वाली गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। लखनऊ के एल्डीको ग्रीन्स सोसायटी गोमतीनगर नगर में पत्नी और बच्चों के साथ रहने वाले सेवानिवृत्त आईएएस हरिशंकर मिश्रा के दस्तावेजों से फर्जीवाड़ा कर खुद को उनकी पत्नी बताने वाली 31 वर्षीय शिबा शिखा को विजयनगर पुलिस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि इसके साथ मिलीभगत करने वाले पांच आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि एल्डीको ग्रीन्स गोमती नगर लखनऊ में रहने वाली अनिता मिश्रा ने शिबा शिखा सहित छह आरोपियों के खिलाफ मई 2026 में विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया था। अनिता मिश्रा के मुताबिक उनके पति लीवर की बीमारी से ग्रसित थे और प्रदेश सरकार में प्रशासनिक पद से सेवानिवृत्त थे। अनिता मिश्रा के नाम सेक्टर-62 नोएडा में करोड़ों रुपये की संपत्ति है और उस पर काबिज भी हैं।
मुरादाबाद के रामनगर कालोनी में रहने वाली शिबा शिखा को उन्होंने बीमार पति की देखभाल के लिए रखा था। उसने बीमारी का लाभ उठाकर उनके पति के दस्तावेजों के आधार पर 15 जनवरी 2019 को किसी अन्य व्यक्ति को हरिशंकर मिश्रा बताकर विजयनगर स्थित कम्युनिटी सेंटर पर शादी पंजीकृत कराई। इतना ही नहीं 3 जुलाई 2024 को विजयनगर स्थित पंजीकरण अधिकारी कार्यालय में जाकर किसी अन्य व्यक्ति को हरिशंकर मिश्रा बताकर दोबारा फिर से शादी का पंजीकरण कराया। दोनों पंजीकरण प्रमाणपत्र भी जारी करा लिए।
विज्ञापन
इसमें गवाह धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम भोवापुर गुर्जर चौकी साहिबाबाद और विनोद कुमार निवासी गांव कोल अलीगढ़ बनाए गए। दर्शाए गए विवाह के आठ दिन बाद 11 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्त आईएएस की उपचार के दौरान एक अस्पताल में मौत हो गई। पति के आईडी का प्रयोग कर 13 जुलाई 2024 को नगर निगम गाजियाबाद से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर चार दिसंबर 2024 को सेक्टर-62 नोएडा का प्लॉट अपने नाम करा लिया। हालांकि अनिता मिश्रा की शिकायत पर 23 दिसंबर 2024 को उसे निरस्त कर दिया गया।
पीड़िता ने इस जालसाजी में शिखा शिबा, धर्मेंद्र कुमार, विनोद, अजय चौधरी, मोहम्मद साजिद और अमित कुमार के खिलाफ विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी ने बताया कि केस की मुख्य आरोपी शिबा शिखा को विजयनगर पुलिस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। उसे बृहस्पतिवार को जेल भेजा जाएगा।
......