{"_id":"6983a1ead5f9af358f068d76","slug":"dumper-truck-hits-bike-woman-dies-husband-injured-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15284-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर छिजारसी कट के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार दंपती को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक विजयनगर के बुद्धविहार निवासी राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी पत्नी मुन्नी देवी (45) की मौत हो गई। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने राजकुमार के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज करके डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि राजकुमार इंदिरापुरम स्थित निजी कंपनी में कार्यरत है। बुधवार को निजी कार्य से पत्नी मुन्नी देवी के साथ इंदिरापुरम आए थे। वहां से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। छिजारसी कट के पास दिल्ली से लालकुआं की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक डंपर के पिछले हिस्से में फंसकर घिसटती चली गई। कुछ दूरी पर जाकर डंपर रुका तब झटके से बाइक पहियों से अलग हुई। आरोपी चालक मौके से भाग निकला। घायल मुन्नी देवी व उनके पति राजकुमार को गंभीर अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर मुन्नी को मृत घोषित कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और डंपर को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजन को दी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos