सब्सक्राइब करें

UP: पिता पर दो करोड़ का कर्ज, फोन बेचकर किया था बिजली का रीचार्ज; गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड में एक और नया खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Feb 2026 11:45 AM IST
सार

गाजियाबाद तीन बहनों के खुदकुशी मामले में एक और खुलासा हुआ है। सुसाइड लड़कियों के पिता चेतन कुमार पर दो करोड़ रुपये का कर्ज है। चेतन कुमार एक स्टॉक ट्रेडर हैं। चेतन को शेयर बाजार में पैसा निवेश करने के दौरान तीन वर्ष पूर्व दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन
Ghaziabad Triple Suicide 3 Girls Father two crore Debt he recharged electricity meter by selling his mobile
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नौवीं मंजिल के अपार्टमेंट से तीन बहनों की खुदकुशी के मामले ने जांचकर्ताओं को उलझन में डाल दिया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में तीनों लड़कियों के पिता ने बताया कि बच्चे एक कोरियन गेम खेल रहे थे जिसमें उन्हें कुछ काम करने होते थे, और आखिरी काम आत्महत्या करना था। उधर, पुलिस ने बताया कि तीनों बहनें मोबाइल फोन पर कोरियन शो देखती थीं। पुलिस ने यह भी कहा कि परिवार में दूसरी समस्याएं भी थीं, जिनमें सबसे बड़ी समस्या कर्ज थी।


पुलिस ने बताया कि लड़कियों के पिता चेतन कुमार पर दो करोड़ रुपये का कर्ज है। चेतन कुमार एक स्टॉक ट्रेडर हैं, वो ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते हैं। चेतन कुमार को शेयर बाजार में पैसा निवेश करने के दौरान तीन वर्ष पूर्व दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 

 
Trending Videos
Ghaziabad Triple Suicide 3 Girls Father two crore Debt he recharged electricity meter by selling his mobile
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेतन ने मोबाइल बेचकर 10 दिन पूर्व ही बिजली का रीचार्ज किया
माहभर की मेहनत के बाद वह मात्र इस रकम का ब्याज ही दे पा रहे हैं। सोसायटी के पदाधिकारियों के मुताबिक, आर्थिक तंगी के चलते चेतन ने घर में रखा एक मोबाइल बेचकर 10 दिन पूर्व ही बिजली का रीचार्ज किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Triple Suicide 3 Girls Father two crore Debt he recharged electricity meter by selling his mobile
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक तंगी से जूझ रहा था चेतन
कोरोना काल में शेयर बाजार में आई उथल-पुथल के बीच चेतन को दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवार के आर्थिक परेशानियों में फंसे होने के चलते उसके करीबी रिश्तेदारों ने उससे दूरी बना ली थी।

 
Ghaziabad Triple Suicide 3 Girls Father two crore Debt he recharged electricity meter by selling his mobile
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद पुलिस को मिला नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आर्थिक तंगी के चलते तीनों बेटियों ने स्कूल छोड़ा
शेयर मार्केट में हुए घाटे की भरपाई के लिए वह दिन-रात मेहनत करके भी कुछ रुपये ही जमा कर पा रहा था। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, इसी के चलते तीनों बेटियों ने स्कूल छोड़ दिया था। तंगी के चलते घर में कई बार क्लेश भी हो चुका था।

 
विज्ञापन
Ghaziabad Triple Suicide 3 Girls Father two crore Debt he recharged electricity meter by selling his mobile
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद को किया घर में बंद
देर रात हुए हादसे के बाद जब चेतन की पत्नी सुजाता और हिना नीचे पहुंचीं तो किशोरियों के लहूलुहान शव को देखकर बेसुध हो गईं। हादसे के बाद पिता चेतन भी सुध-बुध खो बैठे। बुधवार तड़के से लोगों का पीड़ित परिवार के घर आना-जाना शुरू हो गया। 

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed